मुझको मिली जो जिंदगी


रास्ते में एक दिन
मुझको मिली जो जिंदगी
मुझे देखकर वो
रुक गई
पहचानकर मुझको जो वो
कहने लगी
तू ये बता
है कौन ये जिंदा जो है
वो कौन था
जो मर गया....!

नादान सी, मासूम सी
नीयत से भी वो
नेक थी
उसे देखकर मैं जी उठा
उसे देखकर कहने लगा
तुझे पा के तुझ पे मर गया
जब खो दिया तो
बस मर गया

एक रोज जो
वो फिर मिली
नुक्कड़ पे दफ्तर के मुझे
मुझे रोक कर
देखे मुझे
जैसे पूछती हो बस यही
तू कौन है, जो है नहीं
जो तू है नहीं वो है कहां

बातों में उसकी
उलझा मैं
अब तक नहीं
सुलझा हूं मैं
अब खुद से हूं मैं पूछता
तू कौन है, जो है नहीं
जो तू था कभी
क्या वो मर गया....!


स्वतंत्रा दिवस पर सरकार ने की तोह्फों की बौछार


नई दिल्ली (15AUG-2020) - दिल्ली में सांस लेने पर भी TAX लगेगा...! सांस लेने से पहले सरकार से NOC लेनी पड़ेगी...! इसके अलावा सरकार ने SPEED AIR की कीमतों से नियंत्रण हटाने का भी फैसला किया है... SPEED AIR के मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सराकर ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला आंटी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है... कमेटी सुनिश्चित करेगी कि SPEED AIR में कार्बन मोनो ऑक्साइड 80%, नाइट्रोजन-आम्लाइड्स 8%, सल्फर डायऑक्साइड 6% और ओजोन का स्तर 1% से कम न होने पाए... ऑक्सीजन का स्तर 0% पर बनाए रखने पर खासा जोर दिया जाएगा... इसके अलवा प्रतिघनमीटर RSSPM यानि धूल कणों की मात्रा 820 एवं 500 माइक्रो ग्राम से कम न हो दी जाएगी... SPEED AIR के उपभोक्ताओं को NOICE POLUTION पर 20% और ATOMIC POLUTION पर 10% की छूट भी मिलेगी... दिल्ली की सीमा में हर जीवित और अजीवित वस्तु और प्राणी को उपरोक्त सेवाओं का उपभोग करना अनिवार्य है। कोई भी इसका उपभोग करने से इंकार नहीं कर सकता...जो कोई भी ऐसा करेगा शीला आंटी उसे अपने साथ ले जाएगीं...दिल्ली की सड़को पर साइकिल और साइकिल रिक्शा चलाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है... इसके लिए सरकार ने 1000000000000000000000000 लाख करोड़ रुपए का बजट ऐसी सड़कों के लिए अलॉट किया है जिनपर साइकिल और साइकिल रिक्शा का चलना नामुमकिन हो जाए... साइकिल का उत्पादन करने पर प्रति साइकिल 1000000000 लाख रुपये का टैक्स लगा दिया गया है...


बड़ा अजीब मंज़र है ....


बड़ा अजीब मंज़र है .......कुछ लोग मुझे नितिन भाई कहते हैं .......कुछ लोग  नितिन बाबु ......आज मेरे चाहने वालों के दो गुट बन गए हैं ......भाई कहने  वालों में और बाबु कहने वालों में ठन गयी है .......मेरे ही नाम का वास्ता  दे कर दोनों गुट एक दुसरे से बहस में उलझे हैं ......बहस इस कदर बढ़ गयी है  की नौबत हाथापाई की आ गयी है ......मेरा कौन सा नाम ज्यादा अच्छा है ..मुझे  तो नहीं पता ......पर मेरे चाहने वालों को मुझसे ज्यादा पता है ...धीरे  धीरे झगडा इतना बढ़ गया कि मामला अदालत तक पहुँच गया है ..मेरे स्मारक की  जमीन को लेकर परेशानी ज्यादा है ..दोनों गुट उस पे अपना कब्ज़ा चाहते हैं  ..आज अगर मैं खुद जिन्दा हो कर भी इन्हें आ कर समझाऊं तो ये समझने को तैयार  नहीं हैं ..इतनी बहस के बीच मुझे अपने आस्तित्व से ही नफरत सी होने लगी है  ........

अचानक पसीने से तरबतर मेरी आँख खुली ....मुझे अपने सपने पर बड़ी हंसी आ रही  है .. सामने सुबह का अखबार पड़ा है .....24 सितम्बर ..की वजह से पूरा देश  दहशत में है ......अब मुझे अपने सपने पर रोना आ रहा है ....


Top Stories

Navbharat Times

 

Citizen Journalist Of India Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha